News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फर्स्ट स्टेप प्री स्कूल में आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2022  |  5:55 PM

674 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फर्स्ट स्टेप प्री स्कूल में आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक
  • शिक्षा से ही हर तरह का विकास – रजनीकांत मणि त्रिपाठी (पूर्व विधायक )

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 14 वीर सावरकर नगर (सबया) स्थित फर्स्ट स्टेप प्री स्कूल में बुधवार कोआयोजित शिक्षक – अभिभावक बैठक में बच्चों को उनकी वार्षिक परीक्षा की कापियों, पुरस्कार वितरित किये गए।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

मुख्यअतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सुधीर राव के द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया श्री मणि ने कहा कि शिक्षा से ही हर तरह का विकास होता है। शिक्षण कार्य साधना व उपासना है। इसके लिए त्याग की भावना की आवश्यकता होती है जब आपमें त्याग की भावना आएगी तभी दुसरो की इच्छा पूरी होगी। सुधीर राव ने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी बन सकते हैं। अभिभावकों का शोषण कार्य करने की प्रवृति की परंपरा को निजी विद्यालयों को त्यागना होगा। बच्चा पहला कदम चलता है तो गिरता है, ठीक वही जीवन मे है। जहांगीर खान ने सांस्कारिक शिक्षा पर बल दिया। डा. नाजिया ने बच्चों के पोषण पर बल देते हुए उन्हें संतुलित आहार देने पर बल दिया। इसी क्रम में भन्ते फ्रा अचान बुनलर्ट, मेघना मणि त्रिपाठी, राधेश्याम कुशवाहा, किशोर निषाद ने अपने विचार रखे। श्री मणि व राव ने नन्हे – मुन्नों को उनका वार्षिक परीक्षा कापी, पुरस्कार व आशिर्बाद दिया। अतिथियो का स्वागत प्रबन्धक फौजिया परवीन व संचालन धीरज राव ने किया।

इस अवसर पर डा. विवेक हाजरा, अनुपमा पाण्डेय, किरन कुशवाहा, महादेव जायसवाल, राजीव कुमार, मनोज प्रजापति, अनिल त्रिपाठी, सौरभ मणि त्रिपाठी मोनू राव साजिद दीनानाथ राव सहित अभिभावक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking