News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: थाई श्रद्धालुओं ने मुख्य मंदिर में किया विशेष पूजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2022  |  6:13 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: थाई श्रद्धालुओं ने मुख्य मंदिर में किया विशेष पूजन
  • थाईलैंड के शोध छात्र बुद्धिस्ट साइक्लोजी पर कर रहे हैं अध्ययन

कसया/कुशीनगर। थाईलैंड के प्रोफेसरों और शोध छात्रों ने महापरिनिर्वाण मन्दिर स्थित तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजन कर चीवर किया।
बीते मंगलवार को महा चुला लोंगकोन यूनिवर्सिटी थाईलैंड से आये 45 सदस्यीय थाई दल कुशीनगर पहुंचा।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

स्थानीय थाई मोनेस्ट्री के मुख्य भँते पी सोंग क्रांन के निर्देशन में बुधवार सुबह मुख्य मन्दिर के भगनवशेषों, मुख्य मंदिर में धम्म वन्दना के साथ विशेष पूजा अर्चना के साथ धम्म यात्रा निकालकर चीवर अर्पित किया और विश्व कल्याण की कामना की। इसके पश्चात दल ने रामाभार (मुकुट बन्धन चैत्य) की परिक्रमा कर पूजन किया। विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों से छात्रों ने बुद्ध के गाइड मनोज कुमार प्रजापति, विवेक कुमार गोंड़, अभिषेक गोंड़ ने भी थाई दल को कई तरह की जानकारियां दी। यह दल 19 नवम्बर को बोधगया पहुंचा था जो राजगीर, नालंदा, वैशाली केसरिया के रास्ते कुशीनगर आया है। यहां से बनारस, सारनाथ , लुम्बिनी होते हुए 27 नवंबर को भैरहवा एयरपोर्ट से स्वदेश लौट जाएगा।

इस दौरान भँते सूजन , बुद्धिस्ट साइक्लोजी के एसोसिएट प्रो मेंथा फन, विश्विद्यालय के डीन एसोसिएट प्रो श्रीवात, अपिसदासीरी खरू डोंग, मान, सुवात्सान, थानाद, ट्रकून, पूवारीत, मनसानान, थानसवान, पतिदता, नानथावान, क्वानजयी, विलै, अन्थिका, सिरी लक, डंगके आदि रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking