News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की 18 वीं बोर्ड बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 19, 2022  |  7:34 PM

1,083 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की 18 वीं बोर्ड बैठक हुई संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की 18 वीं बोर्ड बैठक होटल इंपीरियल कुशीनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त गोरखपुर मंडल रवि कुमार एन0 जी0 ने की। इस अवसर पर माननीय विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

उक्त बैठक में विभिन्न प्रकार के प्रस्तावों पर विचार किया गया। इस संदर्भ में नगर पंचायत कुशीनगर द्वारा हाउस टैक्स और वाटर टैक्स न लगाए जाने पर विचार, आगंतुक पर्यटकों के सुविधा अंतर्गत बौद्ध पर्यटन स्थल के विकास का प्रस्ताव, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु चिन्हित भूमि पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर द्वारा कार्य पूर्ण कराए जाने तथा जमा सॉलिड वेस्ट से कंपोस्ट तैयार किए जाने की कार्यवाही पर विचार, रमाभार स्तूप के समीप बने बुद्धा घाट पर हिरण्यावती नदी के दूसरी ओर पुल का निर्माण, पर्यटकों की सुविधा हेतु मार्गो पर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने पर विचार, पथिक निवास कुशीनगर के मेन गेट का निर्माण कार्य, प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य के उपयोगार्थ योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अवस्थापना विकास, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में पर्यटकों की मांग पर बुद्धा घाट से देवरिया पुल तक नौका विहार इत्यादि पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, उप जिलाधिकारी कुशीनगर वरुण पांडे, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा, कसाडा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय द्विवेदी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हेमराज सिंह व समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking