News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगरः हर्षोल्लास के साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया; श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया में हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 10, 2022  |  4:00 PM

858 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगरः हर्षोल्लास के साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया; श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया में हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । राम नवमी के अवसर पर श्रीरामजानकी मंदिर मठ, कसया में विगत वर्षों की भांति पुजारी देवनारायण शरण की देख रेख में रविवार को दोपहर 12 बजे हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया एवं महाआरती के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण हुआ।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

इसके पूर्व सुबह से ही मंदिर में पूजन, भजन, संकीर्तन चल रहा था। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, जन्म लियो रघुरईया अवध में बाजे बधईया इत्यादि मंगल गीतों से गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान भक्ति के वशीभूत श्रद्धालुओं द्वारा भजनों पर ठुमके भी लगे और टाफियां, मिठाईयां भी लुटाई गयी।

इस अवसर पर बालमुकुंद शरण, इन्द्रासन प्रसाद संतजी, सुभाष चंद्र दुबे, डॉ0 हरिओम मिश्र, शारदा सिंह, नागेंद्र पांडेय, सुरेश गुप्त, सुरेंद्र पांडेय, बृजभूषण तिवारी, रविन्द्र मणि, अवधेश पांडेय, महेश जायसवाल, अवधेश मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, विष्णु पांडेय, ऋषिकेश मिश्र, संतोषी अग्रहरि, गंगोत्री देवी, सोनी त्रिपाठी, गुड्डी देवी, वंदना पांडेय, श्वेता अग्रहरि, सीता देवी, रामशंकर कुशवाहा, सिद्धार्थ यादव, रजनीश कुमार, राकेश कुशवाहा, राहुल यादव, विजय चौरसिया, अमर चौरसिया, मालती देवी, फूलमती चौरसिया, सावित्री देवी सहित अधिकांश भक्त गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking