News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पेड़ से लटकती मिली उन्नीस वर्षीय युवक की शव,फैली सनसनी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 24, 2021  |  8:27 PM

1,399 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पेड़ से लटकती मिली उन्नीस वर्षीय युवक की शव,फैली सनसनी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नदी पार बसे शिवपुर गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवक की पेड़ से लटकती लाश देख सनसनी फैल गई। घटना स्थल महराजगंज के सोहगीवरवां थाना क्षेत्र में होने कारण सोहगीवरवां पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। युवक का परिवार से बुधवार को किसी बात को लेकर अनबन रही। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी सिब्बन मुसहर का 19 वर्षीय पुत्र अशोक किसी से बात करने के लिए भाभी से मोबाइल की मांग की। इसी बात को लेकर परिवार में कलह हो गया। नाराज युवक घर से मन्दिर पर सोने जाने की बात कहकर घर से निकल लिया व रातभर घर नहीं आया। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे ही थे कि गुरुवार को गांव के लोग सोहगीवरवां जंगल की ओर गये थे। पेड़ से एक युवक की लाश लटकती देख सन्न रह गये। सूचना आम होने पर गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे जहां युवक की पहिचान अशोक के रुप में हुई। सूचना मिलते ही खड्डा थाने के शिवपुर पुलिस चौकी के कां. बृजेश कुशवाहा, कां. सन्तोष कुमार घटना स्थल पर पहुंच सोहगीवरवां पुलिस को सूचना दी। सोहगीवरवां पुलिस शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है।घटना प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की भी चर्चा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking