News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अखंड सीताराम नाम संकीर्तन से सियाराम मय हो रही नगरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2023  |  6:39 PM

471 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अखंड सीताराम नाम संकीर्तन से सियाराम मय हो रही नगरी
  • सात्विक भक्ति के आगे परमात्मा भी नतमस्तक – महंत गणेश दास

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मठ में चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के आठवें दिन श्रीराम भरत मिलाप के साथ भरत जी के त्याग, समर्पण एवं श्रीराम के उदात्त चरित्र का वर्णन कथा वाचक महंत गणेश दास ने सुनाई।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराते हुए श्री दास ने कहा कि टूटते समाज को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलकर जोड़ा जा सकता है। श्री राम जी की सच्ची भक्ति, श्रद्धा, निष्ठा और प्रेम से परमात्मा की प्राप्ति होती है। जहाँ सात्विक भक्ति होती है वहां पर परमात्मा जरूर पधारते हैं। शबरी की सात्विक भक्ति के आगे परमात्मा को भी नस्तक होना पड़ा। कथा का शुभारंभ यजमान अनिता शुक्ला व नीलम द्वारा व्यास पीठ के पूजन से हुआ। संचालन सुमित त्रिपाठी ने किया।
यज्ञाचार्य रामजी पांडेय के संचालन में अयोध्या से आए संतों द्वारा कोतवाल कामोद शरण के संयोजन में अखंड सीता राम नाम का संकीर्तन और अयोध्या धाम से आए माँ वैष्णवी श्रीराम जानकी आदर्श राम लीला मंडल के कलाकारों द्वारा विकास शरण के संयोजन में रात्रि में श्रीराम केवट संवाद और भरत जी के अयोधया से चित्रकूट गमन का मंचन हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ शाला की परिक्रमा अनवरत चल रही है।

इस अवसर पर महंत त्रिभुवन शरण दास, व्यवस्थापक देव नारायण शरण, हरिदास शरण, विष्णु शरण, बाल मुकुंद शरण, डॉ0 डीएस तिवारी, पं0 नन्दू मिश्र, पं0 अमरेश मिश्र, पं0 अमरनाथ पांडेय, पं0 राजू तिवारी, पं0 अतुल दुबे, पं0 अजीत चौबे, शशि त्रिपाठी, इंदु देवी, बाला देवी, किरन जायसवाल, विनय पांडेय, अवधेश पांडेय, सुरेश गुप्ता, मणि प्रकाश यादव, इन्द्र कुमार मिश्र, सच्चिदानंद, निशांत सिंह, करुणाकर चतुर्वेदी, आचार्य जनार्दन, हृदयानंद शर्मा, दिनेश तिवारी, कुश कुमार, विजय गुप्ता, धनंजय यादव, ध्रुव कुमार, चौथी अग्रवाल, कैलाश शुक्ल, अजय वर्मा, राजेश जायसवाल, अशोक मिश्र, रवि यादव, बुल्टन चौहान, मुक्खी सिंह, रतन मोदनवाल, जय शंकर सिंह, सीता राम इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking