News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राष्ट्र एवं संगठन के निर्माण में पं० दीनदयाल उपाध्याय का योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है- डॉ प्रेमचन्द मिश्र

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 25, 2022  |  5:47 PM

401 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्र एवं संगठन के निर्माण में पं० दीनदयाल उपाध्याय का योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है- डॉ प्रेमचन्द मिश्र

कप्तानगंज/कुशीनगर। जनसंघ के संस्थापक, महान चिंतक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता,एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर द्वारा जिले के सभी 3002 बूथों पर मन की बात और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।  विभिन्न स्थानों वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।

जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने तमकुहीराज विधानसभा के मठिया श्रीराम में बूथ संख्या 418 पर प्रधानमंत्री के मन बात सुना और यहां आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े एवं शोषित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे। राष्ट्र एवं संगठन के निर्माण में उनका योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की वित्तीय समावेशन की योजना आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है तो वह पंडित जी के अंत्योदय का ही उदाहरण है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों का ही प्रभाव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना की शुरुआत की जो आज ग्रामीण भारत की एक नई क्रांति बन चुकी है। संगठन को कैडर आधारित बनाना हो या समाज के आख़िरी छोर के व्यक्ति का कल्याण सुनिश्चित कर सही मायने में आज़ादी का अहसास कराना पंडित जी के विचारों और दर्शन में ही निहित रहा है।उनके विचार आज भी राष्ट्र की प्रेरणा हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री बलिराम यादव ने बताया कि सांसद विजय कुमार दूबे खड्डा विधानसभा के बूथ संख्या 151,खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय अपने विधानसभा के बूथ संख्या 42,पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू अपने विधानसभा के बूथ संख्या 291,तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय सेवरही मण्डल के 306,कुशीनगर विधायक पी०एन० पाठक अपने विधानसभा के बूथ पर 372,रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड अपने विधानसभा के बूथ संख्या 335, हाटा विधायक मोहन वर्मा अपने विधानसभा के बूथ संख्या 300 और फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा अपने विधानसभा के बूथ संख्या 404 आयोजित किए जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और मन की बात कार्यक्रम में में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking