News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: रिश्तेदारी में आए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पढ़े पूरी खबर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 11, 2022  |  9:44 PM

1,508 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: रिश्तेदारी में आए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पढ़े पूरी खबर!

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोधीछपरा स्थित एक विद्यालय के समीप सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक 19 वर्षीय युवक का क्षत- विक्षत शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करा पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

कसया थानाक्षेत्र के दीनापट्टी निवासी अशोक पुत्र मोती 19 वर्ष एक दिन पूर्व पनियहवा गांव निवासी अपने रिश्तेदार तूफानी के घर अपने घर से मेला करने आया था। सोमवार की सुबह बोधीछपरा गांव के एक विद्यालय के समीप गोरखपुर-नरकटियागंजरेलवे ट्रैक पर पैर कटी शव देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद मृतक युवक की पहिचान अशोक निवासी दीनापट्टी थाना कसया के रुप में हुई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रीम कार्रवाई में जुटे हुए हैं। मौत की खबर सुनकर रिश्तेदारों सहित घरवालों में कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking