News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गन्ना किसानों की मांग जायज,आंदोलन के बाद सचिव पर गिरी गाज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 4, 2023  |  7:03 PM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गन्ना किसानों की मांग जायज,आंदोलन के बाद सचिव पर गिरी गाज
  • सचिव रविन्द्र कुमार कौशल को चार्ज से हटा,अंगद वर्मा को सचिव का चार्ज दिया गया ।

कसया/कुशीनगर। केन यूनियन रामकोला खेतान परिक्षेत्र स्थित  त्रिवेणी चीनी मिल के बकन्हा क्रय केंद्र पर मंगलवार को गन्ना किसानों ने नियमानुसार पर्ची नही मिलने का आरोप लगाया था ।और किसानों ने समय से मांग नही माने जाने को लेकर  क्रय केंद्र पर ही धरना दे अधिकारियों को बंधक बनाया था।प्रथम दृष्टया अनियमितता की आरोप दिखने पर जिला गन्ना अधिकारी ने तैनात सचिव को रामकोला से हटा दिया ।  बीते दो सप्ताह से रामकोला खेतान समिति के किसानों को सप्लाई टिकट नही मिलने पर मंगलवार को किसानों ने बकन्हा सेंटर को निशाना बनाया और क्रय केंद्र पर  तैनात कर्मियों को उनके मैनेजर्स व गन्ना विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।समय से अधिकारियों के नही पहुंचने पर गुस्साए किसानों ने गन्ना जला कर विरोध प्रदर्शित किए और धरने पर बैठ गए। धरना के सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव भी समर्थन में बैठ गए ।श्री राव के धरना पर बैठने की सूचना मिलते ही अगल बगल के गांवों से किसान निकले लगे और भारी संख्या में धरना स्थल पर किसान जमा होने लगे।धरने को समर्थन देने आए श्री राव की सूचना जब त्रिवेणी  व गन्ना विभाग के अधिकारियों को मिली तो उनके हाथ पांव फूलने लगे।और एक घण्टे में केन मैनेजर्स व सचिव रविन्द्र कौशल तथा रविन्द्र धर द्विवेदी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ,मानवेन्द्र राय फैक्ट्री मैनेजर आदि धरना स्थल पर पहुंच किसानों के आक्रोश को झेले।पहुंचे अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के नेतृत्व कर रहे श्री राव के सभी मांगों को मानने के लिए मजबूर हुए और मौके से ही तत्काल पर्ची जारी करा आगे से एक सप्ताह में जनपद में सभी समितियों से समानुपातिक क्रय करने का लिखित देकर धरना समाप्त कराए।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

धरना स्थल से वापस अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल जब जिला गन्ना अधिकारी को रिपोर्ट दिए तो देर रात जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने रामकोला खेतान समिति पर तैनात सचिव रविन्द्र कुमार कौशल को चार्ज से हटा दिए।और पंजाब समिति के सचिव अंगद वर्मा को खेतान समिति का चार्ज दे दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking