हाटा/कुशीनगर । विधानसभा चुनाव के सकुशल संपन्न कराने जाने हेतु हाटा क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान में तैनात दो स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने पर अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर हाटा रिटर्निंग आफिसर ने मुकदमा दर्ज कराया है।
शनिवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने जाने हेतु हेतिमपुर स्थित टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग अभियान में तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट हृदय नारायण यादव व अंगद प्रसाद वर्मा को सुबह छः बजे से अपराह्न दो बजे तक ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए जिस पर जिला प्रशासन ने दोनों स्टैटिक मजिस्ट्रेटों पर नियमानुसार सुसंगत धाराओं में कार्यवाही का आदेश दिया है।
जिसके क्रम में रिटर्निंग आफिसर/एसडीएम पूर्ण बोरा ने कोतवाली हाटा में मुकदमा दर्ज कराया है।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…