कसया/कुशीनगर । आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कसया नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद विजय कुमार दुबे व पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में श्री रामजानकी मठ मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा निकाला गया, जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओ सहित नगर के संभरान्त लोगो ने प्रतिभाग किया l तिरंगा यात्रा श्रीराम जानकी मठ मंदिर से शुरू होकर नेशनल हाइबे ओवर ब्रिज होते हुए गाँधी चौक पंहुचा जहाँ महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया l फिर यात्रा रामकोला तिराहा शहीद अमिय त्रिपाठी चौक पंहुचा, वहां पर स्थित कारगिल शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l ततपश्चात यात्रा पुनः वापस बस स्टैंड होते हुए श्रीराम जानकी मठ मंदिर परिसर पंहुचा और संपन्न हुआ l मठ परिसर में उपस्थित जनमानस के बीच देश की आजादी में योगदान दिये महापुरुषों को याद कर उनका वर्णन किया गया l यात्रा के दौरान हर व्यक्ति के हाथो में जहाँ तिरंगा लहरा रहा था तों वही देश भक्ति गीतों और नारों से पूरा नगर गूंज उठा l नगर में सड़क किनारे घरों की छतो से दर्शकों का पूरा जमावड़ा लगा रहा तों कहीं छतो से फूलो की वर्षा की गयी l
इस दौरान पूरा नगर राष्ट्र भक्ति से भक्ति मय हो उठा l तिरंगा यात्रा के मुख्य नेतृत्व करता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता कृष्ण कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि सुमित त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा ने यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि सांसद विजय दूबे का स्वागत किया तथा यात्रा को निर्णायक ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया l इसके बाद यात्रा रवाना हुआ l तिरंगा यात्रा में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा महिला प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सहित नगरवासी शामिल रहे l
— News Addaa (@news_addaa) August 14, 2022
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…