News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4 जून को, वोट प्रतिशत देख भाजपा कार्यकर्ता जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 3, 2024  |  7:54 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4 जून को, वोट प्रतिशत देख भाजपा कार्यकर्ता जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त
  • सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांटे की टक्कर में सपा ही जीतेगी

रामकोला/कुशीनगर । एक जून को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया। मतगणना 4 जून मंगलवार को होना है लेकिन मतदान के बाद एक जून की सायंकाल विभिन्न एजेंसियों द्वारा एक्जिट पोल आना शुरू हो गया, लगभग सभी ने एनडीए गठबंधन को बहुमत दिखाया है। एक्जिट पोल आने के बाद कुशीनगर के रामकोला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच कुशीनगर लोकसभा सीट को लेकर चर्चा जारी रहा। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस बार कमल खिलेगा या साइकिल की सवारी होगी जैसे महत्वपूर्ण सवालों पर शहर से लेकर गाँव देहात में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा जोरों पर रहा। पार्टी के समर्थकों द्वारा अपने- अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे को पुख्ता बनाने के लिए तथ्य भी प्रस्तुत किए जा रहे थे। कि फलां जगह पर अंतिम समय में वोटरों ने फलां के पक्ष में मतदान कर दिया।

अमूक जगह पर वोटरों ने धोखा दे दिया। कई जगहों पर मतदाता गोलबंद होने में नाकाम नाकामयाब रहे। जैसी बातें कमोबेश कई पार्टी के समर्थकों के मुखारविंद से निकल रहे थे, इस स्थान पर इस जाति के वोटरों ने दगाबाजी कर दी जैसे अनेक जुमले सामने आने के बावजूद पार्टी के समर्थक अपने- अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे करते देखें जा रहे। प्रत्याशियों के समर्थक गांव एवं अन्य जगहों की समीकरणों की स्थिति की आकलन कर फूलें नहीं समा रहे थे। इस पर वोट प्रतिशत को देखते हुए तमाम लोगों का मानना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में जो बसपा के वोटरों का झुकाव भाजपा के तरफ हुआ था, सपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि इस बार अधिकांश वोट हमें मिला है। अगर इस बार राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी या बसपा के पक्ष या बंटा होगा तो बीजेपी चुनाव जीत जायेगी अन्यथा की स्थिति में कांटे की टक्कर भी हो सकता है। अब चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो मतगणना तिथि 4 जून को ही पता चलेगा।
कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने विजय कुमार दूबे तथा इंडिया गठबंधन से सपा ने अजय सिंह पिन्टू, बसपा ने शुभ नारायण चौहान को मैदान में उतारा था। इसके साथ ही राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। एक जून को मतदान के बाद सभी के भाग्य का फैसला लोकसभा क्षेत्र के जागरुक मतदाताओं ने ईबीएम में सुरक्षित कर दिया। जो 4 जून को सुनाया जायेगा। हालांकि कुशीनगर में दोनों के बीच ही मुख्य मुकाबला लग रहा है। एक्जिट पोल आने के बाद सभी अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

एक्जिट पोल की चर्चा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के बाद से जारी रहा। राजनीतिक पारा अभी भी चढ़ा हुआ है जो 4 जून को ही समाप्त होगा। वैसे भाजपा और सपा के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के प्रति आश्वस्त है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking