खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना देखने और सुनने को मिली है। बाइक पर एक पिता ने अपनी मृत बेटी को पीठ पीछे बोरे में रखकर ले जाते वक्त रामकोला पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई। बताया जा रहा है कि दो तीन दिन पूर्व लड़की का फंदे से लटकता शव मिला था।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठिया आलम गांव निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा बुधवार को अपनी बाइक पर पीठ पीछे बोरे में रखे अपनी लड़की सरस्वती विश्वकर्मा 18 वर्ष के शव को लेकर जा रहा था। संदेह होने पर रामकोला पुलिस ने रोककर जांच पड़ताल की तो होश उड़ गए। इसे लेकर हड़कंप मच गया। लड़की के पिता सुरेन्द्र का कहना है कि रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर था। 8 सितम्बर को लड़की घर में लटकती मिली जिससे मौत हो गई। दूसरे दिन परिजनों ने सूचना दी तो घर पहुंचकर शव को दफनाने जा रहा था। फिलहाल मौत के कारणों पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। सीओ सदर अंजेय प्रताप ने बताया कि शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का खुलासा होगा।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…