News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पीआरवी-2514 के पुलिसकर्मियों की दरियादिली…महिला व उसके दो बच्चों को रात्रि में सकुशल पहुंचाया उनके घर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 31, 2024  |  11:46 AM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीआरवी-2514 के पुलिसकर्मियों की दरियादिली…महिला व उसके दो बच्चों को रात्रि में सकुशल पहुंचाया उनके घर

कुशीनगर । बीती रात्रि पी आर बी के पुलिस कर्मियो ने ऐसा दरियादिली दिखाया ,जिसका चर्चाएं आम हो गई है। यह सत्य है की घर के मुखिया के स्वभाव का प्रभाव घर के सदस्यो के अंदर भी बेखूबी देखने को मिलता है। पुलिस विभाग कुशीनगर के मुखिया आई पी एस संतोष कुमार मिश्र की स्वभाव की झलक अब महकमे भी देखने सुनने को आने लगा है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

जानिए पूरी कहानी

बीती रात्रि को रात्रि 23.00 बजे थाना कोतवाली पडरौना के पीआरवी-2514 पर एक महिला द्वारा सूचना दिया गया कि वह अपने बच्चों के साथ बिहार से आ रही है और अपने घर जाना चाहती है तथा रात्रि होने के कारण कोई साधन नही मिल रहा । सूचना पर तत्काल पीआरवी-2514 द्वारा बासी नदी बिहार बार्डर के पास मौके पर पहुँचकर पाया गया कि एक अकेली महिला अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ बिहार राज्य के जिला पश्चिमी चंपारण धनहा से पड़रौना अम्बे चौक जनपद कुशीनगर आ रही थी । जो रात्रि होने के कारण कोई साधन नही मिल रहा था । पीआरवी-2514 के हेड कांस्टेबल मुबारक अंसारी,महिला आरक्षी सोनी शाह,महिला आरक्षी पूर्णिमा सिंह, चालक राकेश सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त महिला व उसके दोनों बच्चों को पीआरवी वाहन से बासी नदी बिहार बार्डर के पास से अम्बे चौक पड़रौना थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर उसके घर सकुशल पहुँचाया गया।

यहां बताना चाहूंगा की इस सराहनीय कार्य की चर्चा चहुओर हो रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking