News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दीपों और रंगोली से जग मागा उठा श्रीनाथजी शिव मंदिर का घाट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2022  |  7:31 AM

695 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दीपों और रंगोली से जग मागा उठा श्रीनाथजी शिव मंदिर का घाट

कसया/कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा सोमवार को कसया स्थित श्रीनाथजी शिव मंदिर स्थित छठ घाट पोखरे पर धूमधाम के साथ देव दीपावली मनाई गई। मंदिर परिसर व छठ घाट आदि में 11हजार दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। वहीं शिक्षिका रश्मि जायसवाल एवं दीपिका सोनकर और अन्य के द्वारा आकर्षक रंगोली भी बनाई गई और घाटों को सुसज्जित किया गया था। श्रद्धालुओं ने दीये जलाकर पूजा-अर्चना की और इस त्योहार की महत्ता पर प्रकाश डाला। दीपदान के बाद सभी उपस्थित भक्तों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इस आयोजन में इस्कान ट्रस्ट, कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति का भी भरपूर सहयोग रहा।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीनाथजी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक डॉ पारसनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शास्त्रों की मानें तो भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर का वध कार्तिक मास की पूर्णिमा को हुआ था। इसी की खुशी में देवताओं ने पृथ्वी पर आकर शिवगंगा तट पर पूजा-अर्चना कर अनेकों दीपक जलाएं। इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है। पूरे भारत में देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि इस दौरान सभी देवी-देवता धरती के पावन गंगा घाटों पर स्नान करते हैं। यूं तो कार्तिक मास में छोटी दिवाली के बाद मनाई जाने वाली देव दिवाली को अधिक खास माना जाता है, लेकिन इसी मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली को मनाया जाने वाला देव दिवाली का पर्व भी विशेष माना जाता है। बताया जाता है खासतौर पर देव दिवाली वाराणसी में मनाई जाती है। मुख्य रूप से इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आराधना का महत्व होता है। इसका कारण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह बताया जाता है कि भगवान विष्णु शयन मुद्रा में जाग जाते हैं।

इसके बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की यह पूर्णिमा पहली पूर्णिमा मानी जाती है, जिस कारण इसे अधिक खास माना जाता है। इसके अलावा भी इस दिन से संबंधित अन्य मान्यताएं व धार्मिक किवदंतियां शास्त्रों में उल्लेखित है। रोटरी क्लब कुशीनगर की ओर से आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। रोटरी के संरक्षक राकेश जयसवाल ने कहा कि देव दीपावली का कार्यक्रम काशी व देवघर में देखने को मिलता था, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में देव दीपावली देखने को मिली। इस कार्यक्रम के तहत लोगों में आस्था बनी रहेगी और देव दीपावली की परंपरा हम सभी विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। यह कार्यक्रम करने के लिए रोटरी क्लब कुशीनगर धन्यवाद का पात्र है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रोटरी के अध्यक्ष डॉ एम एच खान एवं सचिव वाहिद अली उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, कार्यक्रम संयोजक व निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अंकुर तुलस्यान, सदरे आलम, इम्तियाज आलम, दुर्गेश चतुर्वेदी, अश्वनी जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, उमेश चंद्र जयसवाल कुन्नु, सुधारानी जायसवाल, मंगलेश जायसवाल, राजू जायसवाल, सिविल बार एसोसिएशन कसया उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव, महामंत्री संजय सिंह बघेल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, शिक्षक हरेंद्र चौरसिया, महेश कुमार, आलोक तिवारी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राजन जायसवाल एवं आदिल,मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking