News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग, श्रम एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 11, 2024  |  5:44 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग, श्रम एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई संपन्न

कुशीनगर। सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रही।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

बैठक में पूर्व की कार्यवाही के बारे में बताया गया। बैठक में चर्चा के दौरान उद्यमी संगठन द्वारा उठाए गए बिंदु राजकीय औद्योगिक आस्थान पडरौना के पार्क की भूमि का सौंदर्यीकरण कराने विषयक मामले में उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विगत बैठे में बैठक में समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुपालन में उक्त कार्य हेतु उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर से एस्टीमेट तैयार कर जिलाधिकारी महोदय के हस्ताक्षर से स्वीकृत कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र स्वीकृति हेतु अनुस्मारक पत्र प्रेषित करने हेतु जिला उद्योग उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद हेतु एक उत्पाद ऋण योजना की प्रगति से भी समिति को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा अन्य योजनाओं की प्रगति अच्छी होने पर प्रशंसा व्यक्त की गई। जिलाधिकारी द्वारा ओडीओपी ऋण योजना की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने के कारण रोष प्रकट किया गया तथा उनके द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक को 20 मार्च तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए पीडब्लूडी एवं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करते हुए उद्यमियों/ निवेशकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराकर उनकी निवेश परियोजनाओं एवं उद्योगों को शीघ्र वास्तविक रूप से धरातल पर उतारे जाने के संबंध में निर्देश भी प्रदान किए गए। श्रम बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक के दौरान श्रमिकों एवं व्यापारियों की समस्याओं को सुन त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, सहायक श्रम आयुक्त विजय यादव,सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग के साथ-साथ समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उद्यमीगण, औद्योगिक विकास संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking