News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: घर के बाहर टहल रही नाबालिग का बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस की सक्रियता देख रास्‍ते में छोड़कर भागे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2022  |  4:12 PM

1,637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: घर के बाहर टहल रही नाबालिग का बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस की सक्रियता देख रास्‍ते में छोड़कर भागे
  • अज्ञात बोलेरो वाहन मालिक और चालक पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू की

पडरौना/कुशीनगर। जिले में बुधवार की भोर में एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की दुस्साहस की गई। बोलेरो सवार बदमाशों ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र में स्थित उसके गांव से उठा लिया। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को मिली। पुलिस ने तत्‍काल बदमाशों की घेराबंदी की। चारों तरफ से खुद को घिरता देख बदमाश,लड़की को कसया थाना क्षेत्र के सपहा में छोड़कर फरार हो गए।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पडरौना सेवरही मार्ग पर स्थित एक गांव की 16 साल की किशोरी बुधवार को सुबह सड़क पर टहल रही थी तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे उठाकर गाड़ी में लादा और फरार हो गए। किशोरी के भाई ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिधुवा चौकी प्रभारी मातहतों के साथ किशोरी की खोज में निकल गए। पडरौना कोतवाली की पुलिस सक्रिय हो गई। आस पास के थानों को भी अलर्ट किया जा रहा था। कुछ ही देर बाद कसया थाना क्षेत्र के सपहा से किशोरी के बरामद होने की सूचना मिली बदमाश किशोरी को वहां उतर कर भाग गए थे।

इस मामले में किशोरी के परिजनों ने पडरौना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है जिस पर अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली राज प्रकाश सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया जा रहा है। उधर इस मामले में अज्ञात बोलेरो वाहन मालिक और चालक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking