News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संस्था बल्लेलवाड़ी आलमे गांव को शिक्षा और स्वास्थ्य से सम्बंधित सुविधाएं प्रदान करने की करेगी पूरी कोशिश- अजय तिवारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 16, 2022  |  3:45 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संस्था बल्लेलवाड़ी आलमे गांव को शिक्षा और स्वास्थ्य से सम्बंधित सुविधाएं प्रदान करने की करेगी पूरी कोशिश- अजय तिवारी
  • जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पंखो का वितरण

कुशीनगर । जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पुणे जिल्हा परिषद द्वारा संचालित बल्लालवाड़ी आलमे गांव जुन्नर तालुके के प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियो के लिए संस्था के तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के उत्सव पर 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के दिन पंखों का वितरण ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात किया गया।विद्यालय के प्रांगण में संस्था के संरक्षक रंजन गोपाले द्वारा ध्वजारोहण किया गया।मुख्यध्यापिका सौ स्वप्नजा मोरे , सरपँच सौ शीतल दे फोडसे जुन्नर शिक्षण समिति सचिव बजरंग गोपाले,शिक्षण समिति अध्यक्ष निनान्त फोडसे व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय तिवारी,संरक्षक रंजन गोपाले व गणेशजी जाधव की उपस्थिति में पंखा दिया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी ने वहाँ पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों और ग्रामवासियो को संबोधित करते हुए संस्था के कार्यकलापों के बारे में बताया ,शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया और कहा कि हमारी यह छोटी सी संस्था बल्लेलवाड़ी आलमे गांव को शिक्षा और स्वास्थ्य से सम्बंधित सुविधाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश करेगी।वहाँ पर स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधा न होने पर चिंता जताई और कहा कि बहुत जल्द ही कुछ अच्छे डॉक्टरों से मिलकर यहाँ पर जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक व डॉक्टरों के सलाह व सहयोग से एक दवाखाना में कुछ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात बच्चो को मिठाइया बाटी गई, तथा जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन की द्वारा किये गए कार्यों की कार्य पुस्तिका का विमोचन भी वहाँ के गणमान्यो द्वारा किया गया।इस अवसर ग्राम सरपँच सौ शीतल, मुख्यध्यापिका सौ स्वप्नजा मोरे,जुन्नर शिक्षण समिति सचिव बजरंग जी गोपाले आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking