News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2023  |  7:55 AM

1,204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
  • परिजन शव रख कर  कर रहे  कार्यवाही की मांग
  • डीएम, एसपी के आने पर ही करेंगे अंतिम संस्कार

कसया/कुशीनगर । थाना कसया अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड सं.16केशव नगर गोपाल गढ़ निवासी एक व्यक्ति होली के दिन हुई मारपीट में घायल हो गया था, जिसका इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी l पोस्टमार्टम के बाद घर आये शव को रखकर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार करतें हुए मांग किया है कि दोषियों पर कार्यवाही और मौके पर डीएम व एसपी के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे l

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

मिली जानकारी के अनुसार 8मार्च होली पर्व के दिन नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड केशवनगर गोपाल गढ़ में दो पक्षो में मारपीट हो गयी थी l जिसमे एक पक्ष के दो व्यक्ति रामानंद और श्री प्रकाश बुरी तरह घायल हो गये थे l रामानंद की हालत अति गंभीर होने के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था तो वही श्रीप्रकाश का इलाज जिला चिकित्सालय रविन्द्रनगर में चल रहा है l सोमवार दोपहर  को रामानंद का की मौत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान हो गया l पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव घर आया तो परिजनों ने दाह संस्कार से इंकार करतें हुए मांग किया है कि डीएम और एसपी जबतक यहाँ नहीं आएंगे तथा दोषियों पर जबतक उचित कार्यवाही नहीं होता है, तबतक दाह संस्कार नहीं करेंगे l हाला कि कसया थाने की पुलिस मृतक के घर जाकर शव के अंतिम संस्कार कराने के प्रयास में जूटी रही, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं l रविवार को थाने में दिए गये तहरीर में मृतक की बहू रीता देवी पत्नी दिलीप गोंड ने कही हैं कि होली के दिन सुबह गांव के निवासी कन्हैया शर्मा,रमेश शर्मा, उमेश, इबाली, राम बड़ाई पुत्र गण रामजीत, निकेश उर्फ़ भोला पुत्र नर्मदा व अखिलेश शर्मा पुत्र कन्हैया, गूंजन पुत्री कन्हैया व निशा पुत्री रमेश सभी लोग लोहे की राड, लाठी व डंडा लेकर हमारे घर के दरवाजे  पर आकर पुरानी रंजिश के तहत माँ बहन की भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए नीच व चमारिया कह कर  अपमानित करतें हुए मेरे ससूर रामानंद को जान से मारने की नियत से उन पर सभी हमला कर दिए l जिनमे निकेश ने लोहे की राड से ससूर के सर पर प्रहार कर दिया l ससूर रामानंद बुरी तरह खून से लत पथ जमीन पर गिर कर अचेत हो गये l बीच बचाव करने गये चचेरे ससूर श्री प्रकाश को भी अखिलेश शर्मा ने लोहे की राड से उनके सर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनका सर फट गया और बांया हाथ टूट गया l

अन्य सभी लोगो को भी उक्त लोग घर में घुसकर मारे पीटे l उपेंद्र व देवर विश्वजीत को भी मार पीट कर उक्त लोगो ने घायल कर दिया l मृतक की बहू रीता ने बतायी हैं कि उक्त घटना के बाद सभी घायलों को सीएचसी कसया ले गये, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार व मेडिकल परिक्षण के उपरांत रामानंद व श्रीप्रकाश को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल डॉक्टरों ने रेफर कर दिया l जिला अस्पताल से रामानंद की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर का दिया गया l इलाज के दौरान रामानंद की मौत सोमवार को लगभग 2:00बजे हो गयी l पोस्टमार्टम के बाद रात्रि में घर आये शव को देख कर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं l इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जूटी हुई हैं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking