News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सपा की बैठक में बना विधानसभा की सभी सीटे जितने का लक्ष्य

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 4, 2021  |  2:43 PM

848 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा की बैठक में बना विधानसभा की सभी सीटे जितने का लक्ष्य WhatsApp
Responsive image
  • दस सितंबर को रामकोला में शहीद दिवस को सफल बनाने के दी गयी जिम्मेदारी

पडरौना (न्यूज अड्डा)। समाजवादी पार्टी की मासिक वैठक सोहरौना स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई । वैठक में स संगठन की मजबूती , केंद्र व प्रदेश सरकार की जनबिरोधी नीतियों, किसानों के आंदोलन और 2022 में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने पर चर्चा की गयी । साथ ही विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने के लिए मुहिम चलाने पर जोर दिया गया ।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों के चलते न कि आपसी भाई चारा बिगड़ा बल्कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हुई है । सरकार के सह पर अराजकतत्व गुंडागर्दी पर उतारू है, जो जातीय उन्माद पैदा कर रहे है । उन्होंने कहा कि महगाई की मार से आम आदमी की कमर टूट गयी है । बेरोजगारी से देश की अर्थब्यवस्था चरमरा गयी है । नौकरियां छीनी जा रही है , बाढ़ से गांव तबाह है वही सरकार इस सभी समस्याओं से वेपरवाह गरीबो में झोला बांट रही है । अन्न पैदा करने वाला किसान धरना पर है और दर्जनों लोग दम तोड़ चुके है । ऐसे में लोगो की उम्मीद विकास पुरुष अखिलेश यादव में दिख रही है । श्री यादव ने सभी पदाधिकारियों से बूथ जितने और सभी वर्ग के लोगो को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद कुशीनगर की सभी सीट जितने के लिए सभी को अभी से लग जाना पड़ेगा । अंहकार में पूरी तरह डूबी सरकार को प्रदेश की जनता आगामी विधान सभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी । एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि हर बूथ पर 10 यूथ जी रणनीति बनाकर 2022 में नवजवानों के दम पर सरकार बनायेगे । संचालन कैसर जमाल टीटू ने किया  बैठक में बिक्रमा यादव , पूर्व विधायक कासिम अली , जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव , काशी नरेश, राजेश कुमार पांडेय , धीरज सिंह पटेल , पंकज आर्य , शैलेन्द्र सिंह , घनश्याम यादव , कैलाश यादव , सादिक अंसारी , डॉक्टर उदयनारायण गुप्ता ,भोला यादव , मिठाई लाल यादव , निसार खान , सुरेश यादव आदि रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking