News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नव वर्ष मेलें को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यातायात विभाग ने कसी कमर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2022  |  8:21 AM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नव वर्ष मेलें को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यातायात विभाग ने कसी कमर

साखोपार/कसया । महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में हर वर्ष नव वर्ष पर लगने वाले मेलें को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यातायात विभाग ने कमर कस ली है।जहाँ पूरा जिला प्रशासन नव वर्ष के मेलें को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैयार है तो वही यातायात विभाग भी अपनी रणनीति बना लिया है।जिले के यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा ने आज वृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी व नपा कर्मियों के साथ नव वर्ष के मेलें को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यातायात कार्यक्रम,पार्किंग,रूट डायवर्जन आदि की योजनाओं पर विमर्श किया।मेलें में जाने वालों सभी मार्गों का निरीक्षण कर अपने मातहतों को दिशा निर्देश दिया व थाना पुलिस से आवश्यक जानकारी हासिल करते हुए रणनीति तैयार की।उन्होने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि इस वर्ष नव वर्ष पर लगने वाले मेलें को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु यातायात पुलिस पूरी तरह से तैयार है।उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि नव वर्ष का खूब जश्न मनाए लेकिन यातायात नियमों का पालन भी करें।अगर उलंघन किया तो जश्न महंगा पड़ेगा।नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्यवाही तय है किसी भी कीमत पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा।उन्होंने तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि यातायात पुलिस द्वारा कसया कस्बा में भारी वाहनों(ट्रैक्टर ट्राली,बस,ट्रक) के प्रवेश करने से रोकने हेतु बैरियाँ कांटा,सपहाँ नहर, गोपालगढ़ तिराहा,एन0एच028विशुनपुरा तिराहा से प्रतिबंधित किया गया है।मेले में आए हुए आगंतुकों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल का निर्धारण किया गया है।एन0एच0 28 पर वाहनों को पार्क न करने के लिए निर्देशित किय गया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

एन0एच0 28 पर स्थानीय लोगों द्वारा अपनी सुविधा अनुसार डिवाइडर में अवैध रूप से बनाए गए कट्स की मरम्मत करने के और मेले के दौरान सम्भावित सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए बैरिकेड्स पॉइंट्स पर बैरियर और एम्बुलेंस एवं हाइड्रा के लिए एन0एच0आई0 महाप्रबंधक कुशीनगर को अनुरोध पत्र भेजा गया है।उन्होंने मेलें में आने वाले लोगों से अपील किया है कि यातायात पुलिस द्वारा बनाएं गए नियमों का पालन करते हुए मेलें का आनंद ले और यातायात पुलिस का सहयोग करें ताकि आम जन को किसी प्रकार की तकलीफ न हो और किसी प्रकार के कार्यवाही से न गुजरना पड़े।साथ ही मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की है।

टीआई के रणनीति से काफी सुगम रहा पिछले वर्ष का मेला

पिछले वर्ष मेलें को सकुशल सम्पन्न कराने में यातायात पुलिस टीआई सत्य सान्याल शर्मा के रणनीति से काफी सुगम रहा।तैयार किये गए उनकी रणनीति से यातायात पुलिस टीम ने रोड पर आवश्यक भीड़ न लगने दिया ना ही आम जन को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।तो वहीं नियमों की अनदेखी कर बेतरतीब वाहन खड़े करने व वाहन चलाने वालों के ऊपर कार्यवाही भी हुई जिनकी संख्या लगभग 200 की थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking