News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विवाहिता से मिलने आये प्रेमी को ग्रामीणों ने किया धुनाई,प्रेमी को थाने ले गयी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2021  |  8:04 PM

1,959 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विवाहिता से मिलने आये प्रेमी को ग्रामीणों ने किया धुनाई,प्रेमी को थाने ले गयी पुलिस WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव मे विवाहिता से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगो ने पिटाई कर घंटो बंधक बनाए रखा सूचना पर पहुची पुलिस ने महिला व प्रेमी को हिरासत मे थाने लाकर पूछताछ करने मे लगी हुई है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

थानाक्षेत्र एक गांव मे एक व्यक्ति के मकान गांव के बाहर स्थित है।गुरुवार सुबह को उक्त व्यक्ति के घर मे एक विवाहिता अकेली थी और घर के लोग गांव के बाहर किसी कार्य के लिए गए थे।तभी घर मे विवाहिता से मिलने उसका बचपन का प्रेमी पहुच गया।जिसकी भनक पड़ोसियों को लग गई और घर मे जाकर देखा तो दोनो आपत्तिजनक स्थिति मे थे।दोनो को लोगो ने पकड कर बैठा लिया,विवाहिता के परिजन घर पहुचे और प्रेमी की जमकर पिटाई कर उससे कड़ाई से पूछताछ किया तो पता चला कि प्रेमी बहादुरगंज का निवासी है।वह विवाहिता को बचपन से जानता पहचानता है,अक्सर मिलने आता रहता था,विवाहिता के परिजनों द्वारा प्रेमी को पिटाई कर पांच घंटे तक बंधक बनाए रखे।इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।सूचना पर हल्का के दो कस्टेबल मौके पर पहुचकर प्रेमी को थाने लाना चाहा तो परिजन हंगामा खडा कर दिए।

कांस्टेबल को वापस लौट थाने से पुलिस जीप लेकर पुनः वापस घटना स्थल पर पहुचकर प्रेमी व विवाहिता को हिरासत मे लेकर थाना लाकर पूछताछ कर रही है,इस घटना को लेकर क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चा बनी हुई है।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष मिथलेश राय का कहना है कि दोनो को थाने लाया गया है।दोनो से पूछताछ की जा रही है,यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking