News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: करोडो की लागत से आठ वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी हाथी की दाँत हो रही साबित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 30, 2021  |  6:11 PM

879 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: करोडो की लागत से आठ वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी हाथी की दाँत हो रही साबित

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया व फाजिलनगर ब्लाक क्षेत्र के आठ गांवों में करोड़ों की लागत से आठ वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी हाथी दांत साबित हो रही है। जल आपूर्ति के अभाव में क्षेत्र के 30 हजार लोगों को छोटे हैंड पम्प का प्रदूषित पानी पीना मजबूरी हो गयी है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विभागीय अधिकारियों से ओवर हेड टैंक से जलापूर्ति की मांग की है। बता दें कि राष्ट्रीय पेयजल योजना के तहत ग्राम सभा रहसू जनूबी पट्टी,सरैयामहंथपट्टी कोटवा करजही, नदवा विशुनपुर, धौरहरा में आठ वर्ष पूर्व बने इन पानी की टँकीयो से एक बूंद पेयजल नसीब नहीं हुआ। हालांकि जलापूर्ति के लिए घरों तक पाइप लाइन भी बिछा दिया गया। इनमें पानी तो आया नहीं लेकिन ये जल आपूर्ति के बिछे पाइप लाइन भी ध्वस्त हो गए हैं।इस सम्बंध में करजही के प्रधानप्रतिनिधि भारतेन्दु पाण्डेय ने बताया कि गांवों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति योजना हवा – हवाई साबित हो रही है। गांव के लोग शुद्ध पेयजल के मोहताज हैं। सरैया महंथ पट्टी निवासी चंदेश्वर चौबे ने कहा कि गांव में पानी की टंकी लगने से लोगो को शुद्ध जल पानी का आस लगी आज तक कोशो दूर है। विभाग इस पर चुप्पी साधे हुए है। नदवा विशुनपुर निवासी प्रधानप्रतिनिधि विश्वविजय सिंह का कहना है कि करोङो रुपए के लागत से बनी पानी की टंकी बेकार पड़ी है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजलापूर्ति महज दिखावा साबित हो रहा है। लोग दूषित जल पीने को मजबूर हैं। अमवा तिवारी के प्रधान प्रतिनिधि राघव तिवारी विभाग जलापूर्ति पर ध्यान नही दे रहा। अगर जल्द सप्लाई शुरू नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जलनिगम के जेई विनोद कुमार का कहना है कि जल्द ही लोगो की समस्या का समाधान किया जाएगा जिससे लोगो शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking