हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद रविवार सुबह नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र शंभू, नगर पालिका परिषद हाटा में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपने निर्धारित क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान भोलू नामक व्यक्ति ने अपने घर के सामने झाड़ू लगाने का दबाव बनाया।
सफाई कर्मचारी द्वारा पहले नाली की सफाई पूरी करने की बात कहने पर आरोपी भड़क उठा और डंडे से हमला कर दिया।पीड़ित अरुण कुमार का आरोप है कि आरोपी ने उसे पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।रविवार सुबह बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की।
उन्होंने तत्काल पुलिस से बात कर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।मौके पर कोतवाल संजय दुबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…