News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नवविवाहिता का गला रेतकर फेंका, कई घंटे दर्द से तड़पती रही महिला,जानिये पूरी कहानी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2021  |  10:08 PM

2,005 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवविवाहिता का गला रेतकर फेंका, कई घंटे दर्द से तड़पती रही महिला,जानिये पूरी कहानी!

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। यह सत्य है की बेटी पराये घर की अमानत होती है। इसे हमारे पूर्वजो से सुना आता जा रहा है। लेकिन जब कोई उस अमानत को प्रताड़ित करता है,तो निश्चित ही बेटी पैदा करने वालो की कलेजा फट जाती है। ऐसा ही जिले में एक दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है।जो बेटी आज जिंदगी औऱ मौत से जंग लड़ रही है। काश! वह मौत को पराजय कर देती——–।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

जानिये क्या है मामला

कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पखनहा गांव के सुगौली चौराहा के पास बुधवार को 25 वर्षीया एक विवाहिता घायलावस्था में मिली।सूचना पर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए भेज कर कार्रवाई में जुट गई।उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। नवविवाहिता वहां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बुधवार को कुछ लोग पखनहां गांव के सुगौली चौराहे पर दुकान खोलने जा रहे थे। चौराहे के पास ही एक झोपड़ी के किनारे एक नवविवाहिता बेसुध पड़ी कराह रही थी। नजदीक जाकर लोगों ने देखा तो उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ था। ग्रामीणों के पूछने पर महिला ने बताया कि सरेह में पति तथा एक अन्य उसका गला रेतकर आधी रात को फेंक दिए और भाग गए।

महिला के अनुसार वह धीरे-धीरे चौराहे पर पहुंचकर बैठ गई।उसका नाम रेहाना है,जो महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़ेया पिपरपाती गांव के निवासी मैनुद्दीन की पुत्री है।रेहाना ने बताया कि उसकी शादी खड्डा में हुई है।

नवविवाहित का आरोप

उसका आरोप है कि पति हाल में ही दूसरी शादी कर ली है। पखनहा के ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद नवविवाहिता का इलाज कराने सीएचसी विशुनपुरा ले गए,जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने भी उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।युवती मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जीवन और मौत से जूझ रही है।

क्या कहते है थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद

नंदा प्रसाद ने बताया कि युवती का इलाज गोरखपुर में हो रहा है। उसके बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।शीघ्र उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking