News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बच्चों के भीतर विचार और कर्म की स्वतंत्रता विकसित कर दुसरो के कल्याण और भावनाओं के प्रति संवेदना शीलता पैदा करना – सारिम खान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 5, 2022  |  5:15 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बच्चों के भीतर विचार और कर्म की स्वतंत्रता विकसित कर दुसरो के कल्याण और भावनाओं के प्रति संवेदना शीलता पैदा करना – सारिम खान

कसया/कुशीनगर। शिक्षा के व्यापक लक्ष्य हैं, बच्चों के भीतर विचार और कर्म की स्वतंत्रता विकसित करना, दूसरों के कल्याण और उनकी भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना, और बच्चों को नई परिस्थितियों के प्रति लचीले और मौलिक ढंग से पेश आने में मदद करते हुए देश का उत्तम नागरिक बनाते हुए देश का विकास करना होता है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि लिटिल आइंस्टीन के नाम से मशहूर JEE/NEET की कोचिंग कराने वाले एक 11 वर्षीय सारिम खान ने मंगलवार को मल्लूडीह में पैराडाइज स्कूल ऑफ एजुकेशन के उद्घाटन के मौके पर कही। बतौर विशिष्ट अतिथि सभासद प्रतिनिधि अमेरिकन खरवार ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान पशु समान होता है। शिक्षक सुनील श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह , पूर्व प्रधान शमीम जावेद, पूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर इब्राहिम सिद्धकी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष व कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज मल्लूडीह के उप प्रधानाचार्य मोइनुद्दीन अंसारी ने तथा संचालन राष्ट्रीय सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष आशिक अली ने किया। इस दौरान पैराडाइज स्कूल ऑफ एजुकेशन स्कॉलरशिप परीक्षा टाॅप करने वाले निखिल कुशवाहा को प्रथम पुरस्कार साइकिल अमित गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार छत का पंखा तथा आदर्श केसरी को तृतीय पुरस्कार प्रेस और सभी छात्रों को टी-शर्ट तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।

विद्यालय के विद्यालय के प्रबंधक आफताब आलम अंसारी ने आए हुए आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान रामध्यान कुशवाहा, शिवलोचन कुशवाहा, गणेश शर्मा, सुमित वर्मा, प्रधानाचार्य मु. सरफराज अहमद, शिक्षक जहांगीर आलम, नाजरीन फातमा, हाजी समसुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking