News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हाईवे के जद में खड़ी की जा रही गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलीया और ट्रक…हुए हादसे से भी सिख नही ले रहा पुलिस प्रशासन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 5, 2022  |  1:35 PM

732 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हाईवे के जद में खड़ी की जा रही गन्ना से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलीया और ट्रक…हुए हादसे से भी सिख नही ले रहा पुलिस प्रशासन

कुशीनगर । हाटा थाना क्षेत्र के ढाढा चीनी मिल के सामने एनएच 28 तथा उसके लिंक सड़क पर गन्ना लदी गाड़ियों का जमावड़ा जोरो पर है । रात में हाईवे पर तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों को एक्सीडेंट का खतरा बना रह रहा है ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

बताते चले की एन एच 28 से सटे ढाढा चीनी मिल बना हुआ है जिससे आस पास के किसान अपने गन्ने को लेकर ट्रैक्टर ट्रालियों से आते है । दूर के किसानों के लिए मिल के तरफ से किसानों के सुविधा अनुसार दूर दराज इलाको में ही तौल केंद्र बनाए गए है जिसे वहा से ट्रकों पर लाद कर लाया जाता है । परंतु यह सभी गाड़ियों का जमावड़ा एनएच 28 के जद में तथा सबवे पर ही देखा जा सकता है । जबकि खड़ा किए गए गाड़ियों के पीछे किसी भी प्रकार का कोई साइन बोर्ड नही लगा होता जिससे तेज रफ्तार चलने वाली गाड़ियों को हमेशा एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है । बताते चले की अभी पूर्व के कुछ दिनों पहले ही तितिला क्रासिंग के समीप भोर सुबह साढ़े चार बजे एक बेकाबू ट्रक ने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉलीयो को टक्कर मारते हुए विद्यालय के बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया था । मौके पर मौजूद किसानों ने भागकर अपने आप को बचाने का प्रयास किया था लेकिन इस हादसे में हाटा कोतवाली के पिडरा ग्रामसभा के उसरहवा टोले के जयराम चौहान पुत्र मधई चौहान उम्र 50 वर्ष की मृत्यु हो गई थी । बावजूद इससे कोई सिख नही लेते हुए प्रशासन भी सुस्त बैठा हुआ दिख रहा ।

मजे की बात यह है की पुलिस इस जाम को देखते हुए भी तमाशबीन बन कर बैठी हैं,कारण जो भी हो लेकिन यह भी एक यक्ष प्रश्न हैं ??

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking