साखोपार/कसया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात माह नवंबर के क्रम में आज रविवार को यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा यातायात सेल में नियुक्त समस्त यातायात कर्मी एवं कार्यरत होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को यातायात के संचालन और वाहन चेकिंग के दौरान की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराते हुए स्वयं भी यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी कर्मचारियों द्वारा आम जनमानस को यातायात के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात कार्यालय रविन्द्र नगर से यातायात जागरूकता दो पहिया वाहन रैली निकाली गई जो सोहरौना, छावनी,कठकुइयां मोड़,सुभाष चौक होते हुए कठकुइयां मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुई।रैली समाप्ति के उपरांत जनपद मुख्यालय रविन्द्र नगर पर हेलमेट,सीटबेल्ट,तीन सवारी,बिना ड्राविंग लाइसेंस,बिना नंबर प्लेट के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 169 वाहनों का ई-चालान करते हुए 2लाख 35 हजार का शमन शुल्क ऑनलाइन अधिरोपित किया गया।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…