News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar accident/कुशीनगर: छत तोड़ रहे मजदूर पर भरभराकर गिरा मलबा,दो मजदूर दबे! एक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर!

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 30, 2022  |  4:12 PM

936 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar accident/कुशीनगर: छत तोड़ रहे मजदूर पर भरभराकर गिरा मलबा,दो मजदूर दबे! एक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर!

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बहुआस में मकान की छत तोड़ते वक्त छत गिरने से दो मजदूर बुरी तरह दबकर घायल हो गए, गांव के लोगों ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया,जहां पर डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे की स्थिति गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहुआस में रवि कनौजिया के घर की मरम्मत का काम चल रहा था जिसमें गाँव के ही संतराज पुत्र सीतई कनौजिया उम्र 25 वर्ष सोनू सिंह पुत्र गोरख सिंह उम्र 22 वर्ष तथा लकडू 22 वर्ष तीनों मजदूर मकान की छत पर चढ़कर उसे तोड़ रहे थे कि अचानक छत उलट गई जिसमें संतराज एवं सोनू छत के नीचे दबकर दब गए जबकि लकडू का कपड़ा छत से लगे सरीया में फंसने के कारण वह ऊपर ही अटक गया ।अगल-बगल के लोगों द्वारा चीख- पुकार करने पर इकट्ठा हुए गांव के लोगों ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने संतराज को मृत घोषित कर दिया वही सोनू की स्थिति गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।संतराज अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जो मजदूरी कर अपने माता -पिता, पत्नी तथा दो छोटे बच्चों जिसमें संजना 4 वर्ष तथा सुरज 3 वर्ष का पालन पोषण करता था,अब इस परिवार के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टुट पड़ा है,वही घायल सोनु भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था,संतराज की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे,उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है वही गाँव में इस घटना से मातम पसर गया है। मौके पर पहुंचे लेखपाल निखिल उपाध्याय ने घटना स्थल पर पहुँच स्थिति का जायजा लिया तथा रिपोर्ट शासन तक भेजने की बात कही।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking