News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 29, 2021  |  8:13 PM

1,384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

रामकोला/कुशीनगर। कप्तानगंज – नौरंगिया मार्ग पर निर्भया गांव के समीप डंपर की चपेट में आने से 40 वर्षीय साइकिल सवार की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी।ग्रामीणों ने घटना की सूूचना परिजनों और खोटही पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

सोमवार को रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोटही ग्राम पंचायत के टोला निर्भया के समीप कप्तानगंज – नौरंगिया मार्ग पर कप्तानगंज की ओर से नौरंगिया की तरफ जा रही डंपर की चपेट में आने से खोटही कोठी टोला निवासी साइकिल सवार मुन्ना खट्टीक पुत्र नवमी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। डंपर चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एस.आई. उमेश कुमार यादव पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। मुन्ना की तीन संतानें संदीप उम्र 15 वर्ष, सूरज उम्र 13 वर्ष, विशाल उम्र 11 वर्ष की है।दस वर्ष पूर्व इन बच्चों की माँ इस दुनिया से भगवान को प्यारी हो गयी।ये बच्चे दस वर्ष से मां की छाया से मरहूम थे, सोमवार को इनके सिर से पिता का साया भी उठ गया। मुन्ना के बदौलत इनकी जीविका चलती थी।मुन्ना ही मजदूरी करके अपने हाथ से खाना बना कर इन बच्चों को देखभाल एवं परवरिश करता था।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking