News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खण्ड स्नातक निर्वाचन हेतु पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 28, 2023  |  4:46 PM

581 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खण्ड स्नातक निर्वाचन हेतु पीठासीन व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में गोरखपुर- फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 हेतु पीठासीन/मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार रविन्द्र नगर धूस में सम्पन्न हुआ।ads

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

चुनाव प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला मजिस्ट्रेट/ जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव एक संवेदनशील प्रक्रिया है और सर्वोच्च प्राथमिकता में है तो सजग और मुस्तैद रहे। मतदान के समय निष्पक्षता, कर्तव्य निष्ठा, पारदर्शिता, शुचिता एवं समयबद्धता का पालन करने हेतु निर्देश दिये गये। पार्टी रवानगी स्थल, स्टेशनरी प्राप्ति, चुनाव स्थल की तैयारी तथा सामयिक विषयों पर स्पष्टता से अपनी बात रखी। मतदान कार्मिकों को कठिन प्रश्नों को तर्क-वितर्क के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट/ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी (कार्मिक प्रबन्धन गोरखपुर-फैजाबाद, खण्ड स्नातक क्षेत्र-2023 के निर्देश स्वरूप पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी के कर्तव्यो नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने, विभिन्न प्रपत्रों एवं प्रारूपों इत्यादि को तैयार करने, मतपेटी को खोलने, सीलिंग करने और उसके अनुरक्षण से सम्बन्धित जानकारियां गहनता से प्रदान की गई। अन्ततः सभी चुनाव कार्मिकों को मतदान सम्बन्धित सभी प्रक्रियाओं को मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से पूर्ण रूप से तैयार कराते हुए प्रशिक्षण की सम्पन्न कराया गया।ads

मतदान दिवस को माइक्रो आब्जर्वर को विशेष रूप से निर्धारित बिन्दुओं का परीक्षण करना चाहिए मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थित और उनके सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग के अनुदेशों को अनुपालन, मतों की गोपनीयता से कोई समझौते किये बिना मतदान केन्द्र में विडियोग्राफी कराये जाने का अनुपालन प्रवेश पास प्रणाली और मतदान केन्द्र पहुँच का अनुपालन, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्वाचकों की समुचित पहचान, अनुपस्थित, अन्यत्र चले गये एवं डूप्लीकेट मतदाता की सूची के लिए पहचान और प्रक्रियाओं को रिकार्ड करना मतपत्रों के प्रतिपर्ण में निर्वाचकों के विवरण को लिखना, निर्वाचको मतपत्र जारी करना, मतदान की गोपनीयता, निरक्षर / या अन्यथा अशक्त निर्वाचको एवं उनको साथ में लेकर आने वाले व्यक्तियों के घोषणाओं के अनुपालन, मतदान अभिकर्ताओं का आचरण उनकी शिकायतें यदि कोई है आदि के बारे में बताया गया एवं जाँच की सूची / चेक लिस्ट अनुबन्ध ग भरने बारे में प्रशिक्षिण किया गया। प्रशिक्षण के समय पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी का चुनाव से सम्बन्धित जानकारी के विषय में परीक्षा भी करायी गयी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल,मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवी दयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीगण, व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।ads

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking