News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: NGT आदेश के बाद भी नहीं जाग रहा परिवहन विभाग, जिले में चल रहे हैं खटारा व जुगाड़ वाहन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 1, 2021  |  5:30 PM

1,648 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: NGT आदेश के बाद भी नहीं जाग रहा परिवहन विभाग, जिले में चल रहे हैं खटारा व जुगाड़ वाहन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। एनजीटी के आदेश के चलते भले ही दस साल पुराने डीजल वाहनों को आरटीओ ने नोटिस देकर सीज करने की चेतावनी दे दी हो, लेकिन शहर व देहात में इनसे कई गुना घातक ‘जुगाड़’ खूब फर्राटा भर हैं। पूरी तरह अवैध इन जुगाड़ों के जरिये कारोबार व माल ढुलाई खूब फल फूल रहा है। आइसक्रीम, फल-सब्जी से लेकर भूसा, खाद्य सामग्री, ईंट, बजरी और सरिया तक इससे ढोया जा रहा है। मौत बनकर सड़क पर दौड़ने वाले जुगाड़ों को न तो आरटीओ का प्रवर्तन दल पकड़ रहा है और न ही ट्रैफिक पुलिस। खड्डा बाजार सहित गांव के सड़कों पर जुगाड़ से लोड़ लेकर चलने वाली मोटरसाइकिल स्कूटर-ठेला जुगाड़ ने ले ली है। तीन पहियों के रिक्शा-ठेले के नीचे स्कूटर और मोटरसाइकिल का इंजन लगाकर इसे मोटरसाइकिल-ठेला जुगाड़ बना दिया गया है। शहर और आसपास के इलाकों की सड़को व गलियों में ज्यादा जुगाड़ फर्राटा भरते घूम रहे हैं। इन जुगाड़ों पर 5 से दस क्विंटल तक सामान लादकर बाजारों और बाजारों से ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजारों से कॉलोनियों तक भी जुगाड़ वाहन सामान की ढुलाई कर रहे हैं।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

जुगाड़ चालकों के पास नहीं लाइसेंस, गाड़ियां के भी कागज नहीं

अधिकतर जुगाड़ चालकों के पास लाइसेंस तक नहीं हैं। इन वाहनों से हादसे हो रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस न तो जुगाड़ों को पकड़ रही है और न ही आरटीओ का प्रवर्तन दल इन्हें सीज कर रहा है। शादी विवाह के अवसर पर 20 से 40 किमी. तक जुगाड़ वाहन आइसक्रीम लेकर सड़को पर फर्राटे भर रहें

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking