News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया वृक्षा रोपण

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 5, 2022  |  2:22 PM

490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया वृक्षा रोपण
  • प्रधानाचार्य इम्तेयाज खान के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने किया वृक्षारोपण l

कसया/कुशीनगर। आज 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गयाऔर साथ ही ट्री गार्ड लगाकर पेड़ों को संरक्षित करने का कार्य किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इम्तेयाज अहमद खान ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिये बहुमूल्य सम्पदा है, इसके बिना धरती पर जीवन संभव नही है l प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना होगा और उनका संरक्षण भी करना होगा तभी पर्यावरण संतुलन बना रहेगा तथा जीवन स्वास्थ्य एवं निरोग रहेगा l इस अवसर पर वेदप्रकाश मिश्र एनएनसी लेफ्टिनेंट कुशीनगर व विद्यालय के शिक्षक,अधिकारी व एनसीसी कैडेट्स के साथ विद्यालय के अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking