News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दो दिवसीय ध्यानाकर्षण सत्याग्रह शुरू

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 31, 2021  |  4:12 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दो दिवसीय ध्यानाकर्षण सत्याग्रह शुरू WhatsApp

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश, शाखा पूर्वांचल द्वारा प्रबंध निदेशक पूर्वांचल द्वारा जूनियर इंजीनियर संवर्ग की न्यायोचित मांगो/विभागीय समस्याओं पर दिनांक 07.08.21 को हुई वार्ता में जारी कार्यवृत्त के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूरे पूर्वांचल के सभी जनपदों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जनपद में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शतप्रतिशत सदस्यो की उपस्थिति के साथ दो दिवसीय ध्यानाकर्षण सत्याग्रह कार्यक्रम आरंभ किया गया एवं प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। आज के ध्यानाकर्षण सत्याग्रह कार्यक्रम में जनपद के लगभग 35 जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अभियंताओ ने प्रतिभाग किया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ई0 ओमप्रकाश पासवान ,जनपद अध्यक्ष ने बताया की प्रबंध निदेशक पूर्वांचल द्वारा बलबीर यादव,सहायक अभियंता के शिकायत पर करोड़ों रुपए का राजस्व क्षति पहुंचाने वाले अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड बस्ती के विरुद्ध कार्यवाही न करके भ्रटाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ई०धर्मेन्द्र कुमार मल्ल ने कहा की जूनियर इंजीनियर को इआरपी पर कार्य करने के लिए कंप्यूटर,इंटरनेट डाटा,फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना चाहिए।

ई0 संजय यादव ने कहा की जूनियर इंजीनियर को ए टी एंड सी हानि पर वर्ष 2019 में निंदप्रविष्टि के प्रकरण पर तत्कालीन प्रबंध निदेशक द्वारा कार्यवृत्त जारी कार्यवृत्त में सहमति दिया गया है की मुख्य अभियंता अभियंता की संस्तुति के पश्चात जूनियर इंजीनियर का निंदा प्रविष्टि समाप्त कर दिया जाएगा।परंतु वर्ष 2019 से डिस्कॉम मुख्यालय में मुख्य अभियंता की संस्तुति के बावजूद निंदा प्रविष्टि को समाप्त करने के बजाय जूनियर इंजीनियर/प्रोन्नत अभियंता को लगातार चक्कर लगवाया जा रहा है।

ई० के0एम0 शुक्ला ने कहा की सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना है परंतु प्रबंधन द्वारा संसाधनों की व्यवस्था बार बार अनुरोध करने के बावजूद नहीं नही दिया जा रहा है।

यदि पूर्वांचल प्रबंधन द्वारा न्यायोचित मांगो/समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता तो कल दिनांक – 01.09.21 बुधवार को पुनः ध्यानाकर्षण सत्याग्रह अधीक्षण अभियन्ता अधिकारी के कार्यालय पर विरोध सभा किया जायेगा। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं की निर्बाध विद्युत आपूर्ति सेवा को सुलभ बनाने हेतु संसाधनो की मांग और कार्मिकों के विरुद्ध लंबित कार्यवाही को निस्तारण कराना है।

आंदोलन में आर के सिंह प्रशून श्रीवास्तव, रविन्द्र, संदीप मिश्रा, अरुण वर्मा, चिंतामणि, दिलीप मौर्य, रवि प्रकाश, राजाराम सागर, दीपक, अमन, दीनदयाल कुमार, सर्वेश दुबे, एस के सिंह, अमान उल्लहा अंसारी आदि अवर अभियंता व प्रोन्नत अभियंता उपस्थिति रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking