News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 18, 2021  |  4:53 PM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो अंतर जनपदीय चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर वाहन चोरो को उस समय दबोचने में कामयाबी पायी है जब वह उसे बेचने के लिए बिहार प्रदेश ले जाने के फिराक में जुटे हुये थे।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

 बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के दिशा निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा भलुही नहर के पास से चोरी की घटनाओं में सम्मिलित दो अभियुक्तों जय हिन्द साहनी पुत्र दुलारे साहनी साकिन आज्ञया थाना घुघुली जनपद महराजगंज, साबिर पुत्र गलीम साकिन परलिया थाना को0 महराजगंज जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गयी दो अदद मोटर साइकिल की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जरिये मुखबिर सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक विशाल कुमार सिंह थाना कप्तानगंज, उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह ,हे0का0 नागेन्द्र सिंह,हे0का0 रवीन्द्र सिंह,का0 प्रमोद यादव,का0 मयंक कुमार दूबे के साथ उपरोक्त नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे तबतक दो मोटरसाइकिल आते हुई दिखाई दी, जो पुलिस टीम को देखकर गाड़ी घुमा कर भागने के प्रयास किये तबतक पुलिस टीम ने दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गये लोगो ने बताया की हम लोगो इसे बेचने के लिये बगहा, बिहार ले जा रहे थे। मुकामी पुलिस दोनों को जेल भेज दिया।

संबंधित खबरें
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सुकरौली में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…

बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग
बहू ने उपनिबंधक को पत्र देकर ससूर द्वारा किसी अन्य को बैनामा करने पर रोक की मांग

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking