पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा अपराध की रोक थाम हेतु अपराधियो व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के धीर छपरा गांव से रात के अंधेरे में गोवंशीय पशुओ का वध करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करहे हुए दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
अपराध पर रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त गांव एक गिरोह रात के अंधेरे में गोवंशीय पशुओ का वध करता है तत्काल हरकते में आये थानाध्यक्ष अपने हमराही उपनिरीक्षक दीपक सिंह,मुख्य आरक्षी मानवेन्द्र सिंह,आरक्षी बिनोद यादव,शोएब अख्तर,सोनू कुमार राम के साथ छापेमारी कर उक्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्त रोजिद व अंगद निवासीगण धीर छपरा को मौके से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…