रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात 8 बजे के लगभग तेज रफ्तार आंधी ने कहर बरपाया। तेज आंधी के कारण क्षेत्र के अमवा गांंव के मिश्रौली टोलेे पर निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की दीवार पड़़ोसी ब्रह्मा तिवारी के कटरैन के रिहायशी घर पर गिरने से काफी नुुुकसान हुआ है।
गृह स्वामी ब्रह्मा तिवारी पुत्र वृजबिहारी तिवारी ने बताया कि आँधी आने के दौरान अपने सीमेंट के कटरैन के रिहायशी बंगले में परिवार के साथ बैठा कि पड़ौसी का निर्माणाधीन दो मंजिल मकान का लम्बा दिवाल मेरे कटरैन पर गिर गया।जिसमें मेरी पत्नी शकुन्तला तिवारी तथा उसमें बंधी दो गाय चोटिल हो गयी।इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल, 6साइकिल तथा चौकी,पंखा सहित अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गया है। लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल को सूचित कर दिया गया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…