News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: “जनता की आवाज सुनो” के बैनर तले खजूरी में लगा रात्रिकालिन चौपाल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 21, 2021  |  9:06 PM

904 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: “जनता की आवाज सुनो” के बैनर तले खजूरी में लगा रात्रिकालिन चौपाल

खड्डा/कुशीनगर। सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विजय पांडेय के द्वारा विधानसभा क्षेत्र खड्डा के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के खजूरी बाजार में जनता की आवाज सुनो चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना व जाना गया।
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के खजुरी बाजार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार पाण्डेय के समक्ष कार्यक्रम में उपस्थित लोगों लोगों ने कमरतोड़ महंगाई, विद्युत समस्या, पुलिसिया उत्पीड़न तथा हॉस्पिटल में डॉक्टर ना होने, अस्पताल का भवन गिरने एवं विवाह भवन के जर्जर होने आदि की समस्याओं पर चर्चा तथा निराकरण के उपाय पर प्रकाश डाला।
मुख्यातिथि विजय पाण्डेय ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनहित के लिए प्रमुख मुद्दों पर निःस्वार्थ भाव से संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी सहयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक सतंजीत तिवारी और सभा की अध्यक्षता शशिवेन्द्र शुक्ला ने किया।
चौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुराग पांडेय, पिंटू मिश्रा, सचिन पांडेय, नितिन पाण्डेय, मनीष यादव, मनोज शर्मा, मुन्ना यादव, हर्ष दधीचि, गोलू अग्रवाल, अभिषेक शुक्ला, संतीश जायसवाल, राज चौबे, सुरेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking