News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar UP Board Result/कप्तानगंज: जे. पी. इण्टर कालेज के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 25, 2023  |  5:04 PM

3,809 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar UP Board Result/कप्तानगंज: जे. पी. इण्टर कालेज के मेधावियों ने लहराया सफलता का परचम WhatsApp
Responsive image
कप्तानगंज/कुशीनगर।कस्बे में स्थित जे पी इण्टरमीडिएट कालेज के छात्रों ने यूपी बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
हाईस्कूल संवर्ग में आयशा यादव ने जहाँ 93.83 प्रतिशत अंक पाकर अपना तथा अपने माता पिता का मान बढ़ाया है। वहीं इण्टरमीडिएट संवर्ग में दिवाकर कुशवाहा ने 92.9 प्रतिशत अंक तथा वर्तिका जायसवाल ने 92.6 प्रतिशत अंक पाकर अपनी सफलता का अद्वितीय प्रदर्शन किया है।
इसके अतिरिक्त हाईस्कूल में शिवा कन्नौजिया ने 89.9 प्रतिशत, नितेश कुशवाहा ने 88.6 प्रतिशत,अमित प्रजापति 88.8 प्रतिशत,हिमांशु मद्धेशिया 88.1 प्रतिशत,ज्योति कुशवाहा ने 88.1 प्रतिशत,नर्मदा प्रजापति 87.6 प्रतिशत,निधि प्रजापति 86 प्रतिशत,सुधांशु शेखर शुक्ला 85 प्रतिशत,अंगद कुमार,85 प्रतिशत के साथ अन्य सैकडों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वहीं इण्टरमीडिएट संवर्ग में दिवाकर कुशवाहा 92.6 प्रतिशत,वर्तिका जायसवाल 92 प्रतिशत,मुस्कान जायसवाल 88 प्रतिशत,उत्कर्ष  पाण्डेय 87.4 प्रतिशत,विकास कुशवाहा 86.8 प्रतिशत अंक पाकर अपने परिश्रम का लोहा मनवाया है।
इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि परिश्रम और लगन ही सफलता की कुंजी है। जो भी विद्यार्थी सम्पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करता है वह अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर अभिनंदन करते हुए सभी को शुभकामनायें दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य विश्वंभर प्रसाद,चन्दन कुमार गोंड,सगीर अहमद,मुकेश कुमार,केएन शर्मा,अखिलेश सिंह,बिन्देश्वरी मल्ल,जितेन्द्र सिंह,राधेश्याम कुशवाहा,परदेशी प्रजापति,मोहम्मद शायम आजमी,शुभम त्रिपाठी,शैलेश गोंड,मेहताब आलम,राकेश गुप्ता,विनोद यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking