कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के कोटवा करजहीं निवासी एस.बी.एम.पी.जी.कालेज के अवकाशप्राप्त लाइब्रेरियन राजेंद्र पांडेय के सुपौत्र व श्रीमती रीता पांडेय व भारतेंदु पांडेय के सुपुत्र उत्कर्ष पांडेय नें जेईई मेंस में 98.85 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करके क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
उत्कर्ष की प्राथमिक शिक्षा संस्कृति पब्लिक स्कूल गोरखपुर में हुई। इसके बाद आत्मदीप विद्यालय गोरखपुर से हाई स्कूल करनें के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई वहीं से कर रहें हैं। पहले प्रयास में ही उसने जेईई मेन्स में सफलता प्राप्त किया है। उत्कर्ष का आगे सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करने का सपना है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता समेत परिवारी जनों बड़े पिता ब्रजेश पांडेय,चाचा आलोक पांडेय के आशीर्वाद व विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन को दिया है।
उत्कर्ष की सफलता पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, रमेश चंद्र तिवारी,जितेंद्र तिवारी,अजय शुक्ला,कृष्णानंद उपाध्याय,प्रभुनंद उपाध्याय,मधूसूदन तिवारी,विनय तिवारी,आशुतोष त्रिपाठी,अंशुमान चतुर्वेदी,विनोद राय,सत्येंद्र सिंह,मनोज तिवारी,राहुल सिंह,विकास पांडेय,मनोज राव,विवेक उपाध्याय,अवनीश पांडेय,प्रदीप राय आदि ने खुशी जताई है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…