कसया/कुशीनगर। जेआरएफ व असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 2023 में कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम बटेसरा निवासी रणविजय सिंह की पुत्री वसुधरा सिंह ने 99.37 प्रतिशत अंक पाकर सफलता प्राप्त की हैं।
बचपन से मेधावी रही वसुंधरा ने प्राथमिक से हाईस्कूल की शिक्षा महर्षि अरविंद विद्या मंदिर गोरखपुर, इंटर गोरखपुर पब्लिक स्कूल व बीकॉम, एमकॉम डीडीयू गोविवि से किया है। सभी परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से पास की है। कम्पनी सेक्रेटरी का कोर्स करने के बाद अब लॉ की पढ़ाई भी कर रही हैं। वसुंधरा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, माता नीलम सिंह व गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
सफलता पर ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, नन्द सिंह, गंगा दयाल यादव, हसमुद्दीन अंसारी, पुरन्दर प्रताप यादव, अरविंद यादव सहित क्षेत्र वासियों ने खुशी व्यक्त किया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…