News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: माँ स्वरूपा नारी शक्ति को हमे ध्यान देना होगा- नन्दकिशोर मिश्र

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 5, 2021  |  6:31 PM

967 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: माँ स्वरूपा नारी शक्ति को हमे ध्यान देना होगा- नन्दकिशोर मिश्र
  • अपने बच्चे की पूर्ति माँ ही कर सकती: इलियास अंसारी
  • सिद्दत के साथ याद कि गयी स्व मैनावती देवी

कुशीनगर। माँ की ममता की भरपाई हम कभी नही कर सकते। जहाँ माँ शब्द आ जाता वही ममता की प्यार झलकने लगता है। माँ -पिता से बढ़ कर औऱ कोई बड़ा नही हो सकता।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

उक्त बिचार समाजसेवी संजय लाल श्रीवास्तव के निवास स्थान ,सेवरही विकाश खण्ड के बसडीला बुजुर्ग में स्व मैनावती देवी के स्मृति शेष के अवशर पर पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र ने अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा की माँ स्वरूप नारी शक्ति को हमे ध्यान देना होगा।

कार्यक्रम में पधारे समाजबादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता इलयास आंसारी ने अपने सम्बोधन में कहा की अपने पाल्य की इच्छाओं की पूर्ति केवल माँ ही कर सकती है।माँ के बिना पूरा जीवन अधूरा रहता है । वही दशवी स्मृति शेष के असवर पर सपा नेता मधुर श्याम राय ने कहा कि जो धरती पर आया है उसे एक दिन धरा धाम छोड़ एक न एक दिन चले ही जाना है।पर यदि कोई पुण्य आत्मा जब अपना मोह माया जाल छोड़ यहां से जाता है तो लोग वर्षो बर्ष तक लोग याद करते हैं। और हर बेटे बेटियों के लिए उनके माता पिता पुण्य आत्मा ही होते हैं। अतः हर व्यक्ती को अपने पूर्वजों के प्रति पुण्य तिथि आयोजित कर उन्हें याद करना चाहिए।

Kushinagar: We have to pay attention to Mother Swaroopa women power - Nandkishore Mishra

Nandkishore Mishra

स्व मैनावती देवी दसवीं स्मृति शेष के अवशर पर पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सपा इलियास अंसारी, के हाथों कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी संजय लाल श्रीवास्तव द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। वही अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उसके उपरांत मीडिया से जुड़े लोगों को साल देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत मे आयोजक समाजसेवी संजय लाल श्रीवास्तव द्वारा विस्तार से अपने माँ से मिली प्रेरणा को उपस्थित लोगों से साझा किया। और एक बार फिर अपनी प्रतिज्ञा को दुहराया गया। उन्होंने कहा की मेरी माँ हर एक ब्यक्ति की चेहरे पर खुशी, देखना पसंद करती थी,वह में हमेशा जरूरतमंद को करता रहूंगा।

कार्यक्रम को रामनरेश दूबे,त्रिभुवन जयसवाल,सुदामा साधु,प्रिंस तिवारी,धर्मलाल श्रीवास्तव, संजय लाल श्रीवास्तव, महेश कुशवाहा,अजय श्रीवास्तव, सहित तमाम बक्ताओ ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लालमन यादव व मंच का सफल संचालन साहित्य विद नन्दा पाण्डेय ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking