News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हम अपने आस-पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये: सचिन्द्र पटेल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 4, 2021  |  3:35 PM

921 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हम अपने आस-पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये: सचिन्द्र पटेल WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर पुलिस द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

कुशीनगर। आज के दिन में पेड़-पौधों की सख्या निरन्तर घटती जा रही है। इसके दुष्परिणाम भी हम सबके सामने दिखाई दे रहा है। तो इससे बचने के लिये अधिक से अधिक पेड़-पौधे हम सबको लगाने,और पौधारोपण के लिये आगे आने की आवश्यक्ता है। यह हम सभी के सहभगिता के साथ लोगो को जागरूक करने पर ही संभव है।जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा वृक्षारोपड़ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आज पुलिस लाईन परिसर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा पुलिस लाईन कुशीनगर में वृक्षारोपण किया गया। पुलिस लाईन परिसर में लगभग 2100 से अधिक की संख्या में जैसे- आम, नीम, सगौन, आवंला, नीबू, पीपल आदि वृक्षो का वृक्षारोपड़ किया गया। इसी प्रकार जनपद के सभी थानों पर इस अभियान की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने सभी पुलिस कर्मियों से अनुरोध किया कि वे अपने आस-पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये और उसकी देखभाल भी करे। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा भी काफी संख्या में वृक्ष लगाए गए, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना, चौकी, अग्निशमन परिसर में प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा साथ ही साथ परिसर की साफ-सफाई की गई।वृक्षा रोपड़ अभियान के तहत सभी क्षेत्राधिकारी ,प्रभारी निरीक्षक ,थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वे अपने –अपने थोनों, चौकियों व कार्यालयों पर योजना बध्द तरीके से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपड़ कराये ताकि पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिये आम जन को जागरूक करने की आवश्यकता है।

आपके लिए और..- फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking