News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बेमौसम की बारिश से कई गावों में गेहूं व सरसों की फसल चोपट, किसानों को भारी नुकसान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2023  |  10:33 AM

2,200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेमौसम की बारिश से कई गावों में गेहूं व सरसों की फसल चोपट, किसानों को भारी नुकसान

Advertisement

कुशीनगर। मौसम ने शुक्रवार की भोर में अचानक करवट ली। आसमान में बादल छा गए। इसके साथ ही हवा के बीच रिमझिम वर्षा हुई। रुक-रुक कर बिजली की कड़कड़ाहट हो रही थी, जिससे लोग सहम गए। वर्षा से सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई। हवा के कारण खेतों में गेहूं की फसलें गिर गईं। नुकसान की आशंका से किसान हलकान हैं।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

रविवार भोर में अचानक बदला मौसम
इस बार फरवरी से ही मौसम में बदलाव आ गया। तापमान में वृद्धि से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। गेहूं की फसल भी एक पखवारे के भीतर पकने को तैयार है। लेकिन रविवार भोर में अचानक गर्मी के बीच मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और हवा चलने लगी। कुछ ही देर में रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। बिजली की कड़कड़ाहट से लोग अनहोनी की आशंका से सिहर उठे।

बेमौसम वर्षा से कई स्थानों पर गिर गई गेहूं की फसलें
शहर के कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्षा होने के चलते गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है।

तमकुही के किसान मनोज ने बताया कि बारिश के चलते उनकी गेहूं की फसल खेत में ही गिर गई है। जिससे उनकी फसल काफी बर्बाद हो गई है। सेवरही के किसान अजय राय ने बताया कि उनकी फसल को भी नुकसान हुआ है। जानकारों के मुताबिक वर्षा के साथ हवा चलने से फसलों को नुकसान हुआ है। यदि हवा आगे भी चली तो फसलों को और नुकसान हो सकता है।

Advertisement

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking