News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रेमी ने शादी से जब किया इनकार तो दरवाजे पर धरने पर बैठ गई प्रेमिका, फिर हुआ क्या पढ़े खबर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 15, 2021  |  8:25 AM

3,286 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रेमी ने शादी से जब किया इनकार तो दरवाजे पर धरने पर बैठ गई प्रेमिका, फिर हुआ क्या पढ़े खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। लग्न के मौसम में बहुत ही चौकाने वाली खबर इधर उधर से मिलती ही रहती है। बहुत दिनों से किये गये वादे को पूरा करने के लिये प्रेमी -प्रेमिका एक दूसरे पर अपना दबाव बनते है। ऐसा ही एक मामला जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम एक युवती शादी की जिद करते हुए प्रेमी के दरवाजे पर बैठ गयी। मामला बिगड़ता देख प्रेमी युवती से शादी करने पर राजी हो गया। सोमवार को प्रेमी प्रेमिका ने परिवार वालों की सहमति से खड्डा तहसील में कोर्ट मैरिज कर ली।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

यह है कहानी

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की बालिग बेटी से गांव का ही युवक प्यार करने लगा। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो युवती, युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी। युवक आज कल की बात कहते हुए शादी टालता रहा। यही कहते कहते दो साल का समय बीत गया तब युवती को युवक की नीयत पर शक होने लगा। इसके बाद रविवार की देर शाम युवती प्रेमी के घर पहुंच गयी और तत्काल शादी की जिद पर अड़ गयी। उसके दरवाजे पर धरने पर बैठ गयी। यह देख प्रेमी के परिजनों के होश उड़ गये। इसकी जानकारी मिलते वहां लोगों की भीड जुटने लगी।
युवती के परिजन उसे मनाने पहुंचे मगर वह वहां से टस से मस नहीं हुई। अंतत: प्रेमी को सामने आकर शादी के लिए राजी होना पडा।

फिर हुआ क्या?

सोमवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी प्रेमिका ने तहसील में एसडीएम के सामने पेश होकर बालिग होने का सार्टिफिकेट दिखाते हुए कोर्ट मैरिज कर लिया। बड़ों का आर्शीवाद लेने के बाद नव विवाहित जोड़े को युवती के परिजनों ने विदा किया। इस घटना की चर्चा चहुओर खूब हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking