कसया/कुशीनगर। हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई, सब मिलकर करें पढाई जैसे गगन भेदी नारों के साथ हाटा ब्लाक के भिसवा न्याय पंचायत की रैली निकाली गई जिसमे करीब एक दर्जन स्कूल के छात्र छात्राओं तथा शिक्षक प्रधानगण आदि ने भाग लिया।रैली बिभिन्न गांवों से होते हुए पुनः न्याय पंचायत पर आकर समाप्त हुई।जहां बच्चों में मिष्ठान वितरित किया गया ।
मंगलवार को रैली का शुभारम्भ वरिष्ठ एआरपी बिनोद कुमार शर्मा व दयानंद धर दूबे ने झण्डी दिखाकर कर रवाना किया।उन्होंने कहा कि कई सरकारी सुविधाओं के साथ अब हर विद्यालय में योग्य शिक्षकों की भरमार है। अब अभिभावकों और बच्चों को प्रेरित कर स्कूल तक लाने की आवश्यकता है। नामांकन बढ़ाने के लिये शिक्षक डोर टू डोर सम्पर्क बनाए। बड़हरा सेमरी परसौनी पोखरभिडा बड़हरा सहित आधा दर्जन विधालय के बच्चों ने भाग लिया।
इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेन्द्र निपेन्दर सिंह गुलाब भारती बालालखनदर शनिवार शैलेंद्र ननदनी अनुराधा संजय मौर्या मोहन सिंह आदि उपस्थित रहेl
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…