Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

कुशीनगर: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…प्रेम प्रसंग बताया जा रहा आत्म हत्या का कारण

सुनील नीलम
Aug 19, 2024, 6:25 PM IST • अब तक 207 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

तुर्कपट्टी । तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोरया के देवान टोला में देर रात एक 30 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। महिला के आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बिहार के भितहां थाना क्षेत्र निवासी मुमताज अंसारी करीब 10 वर्ष पूर्व उक्त गांव में जमीन खरीद कर बस गया। वह लगभग 2 वर्ष पूर्व विदेश कमाने चला गया। उसकी पत्नी मदीना खातून (30 वर्ष) अपने दो बेटे सहानबाज (9 वर्ष), अब्दुल (7 वर्ष) और आशिया (5 वर्ष) के साथ रहती थी। परिजनों के अनुसार रविवार की रात विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जमुआन टोला निवासी किसी व्यक्ति से मृतका झगड़ा कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच उसने बच्चों को सुला कर दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। रात में जब मृतका के बेटे की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। सोमवार की सुबह करीब 3 बजे तुर्कपट्टी पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा बनावा अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया और पूछताछ हेतु तीनों बच्चों को अपने साथ ले गई।

Advertisement

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि महिला की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। घटना से जुड़े समस्त पहलुओं की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi