News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वर्ल्ड बैंक की मुख्य मॉनिटरिंग टीम व राज्य टीम ने प्रो पुअर विकास परियोजना का किया स्थलीय निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2022  |  8:29 PM

564 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वर्ल्ड बैंक की मुख्य मॉनिटरिंग टीम व राज्य टीम ने प्रो पुअर विकास परियोजना का किया स्थलीय निरिक्षण

कसया/कुशीनगर। अंतराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थलीय कुशीनगर व इसके परिक्षेत्र में बुधवार को वर्ल्ड बैंक की मुख्य मॉनिटरिंग टीम व राज्य टीम ने प्रो पूअर विकास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्ल्ड बैंक की टीम ने कुशीनगर में देश -विदेश से आने वाले पर्यटको की सुविधा, उनके ठहराव के संसाधन को ध्यान में रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के विभिन्न जानकारी जुटायी और इसको रेखांकित करतें हुए संबंधितो को आवश्यक दिशा – निर्देश दिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

बताते चले कि वर्ड बैंक के मुख्य मॉनिटरिंग टीम के अनुराग जोशी, पार्थ प्रिय घोष और वर्ड बैंक की राज्य टीम के रचना सरकार, डॉ. विजय वर्मा, जेडीए चीफ इंजिनियर किशन सिंह,राकेश कुमार, नवल किशोर शर्मा, चंद्रशेखर, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, शिवम्बु अग्रहरि, विजय गौतमतथा एनजिओ से चंद्रा कार्की, रमेश रंजन, उत्पल सिंह व पर्यटन विभाग से राजेश कुमार भारती आदि के साथ बुधवार को निरिक्षण किये तथा जानकारिया हासिल किया । टीम ने कुशीनगर स्थित पथिक निवास, पर्यटन कार्यालय, फूड प्लाजा, पार्किंग, हिरण्यावती फूड ओवर ब्रिज, कुकुत्था नदी, पुरैना घाट, रहसु जनोवी पट्टी आदि जगहों का निरीक्षण किया तथा कुशीनगर में पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर विभिन्न जानकारीया जुटायी । निरिक्षण के दौरान सभी स्थलों की ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त कर वहां उपस्थित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से बात किया ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking