News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विश्व आदिवासी दिवस एवं घर-घर तिरंगा कार्यक्रम हुआ संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2022  |  6:54 PM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व आदिवासी दिवस एवं घर-घर तिरंगा कार्यक्रम हुआ संपन्न

कसया/कुशीनगर। आजादी की अमृत महोत्सव पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस एवं घर-घर तिरंगा कार्यक्रम 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर (गांधी चौक कसया) में संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रसाद गोंड व संचालन हीरा लाल गोंड ने किया। कार्यक्रम में आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के राष्ट्रपति बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक परिवार को तिरंगा देकर अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए निवेदन किया गया। कार्यक्रम संजोजक राधेश्याम गोंड सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विश्व आदिवासी दिवस की महत्ता का वर्णन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक जी ने कहा कि आदिवासियों की एक गौरवशाली परंपरा रही है। आदिवासियों ने इस देश को बहुत कुछ दिया है। हाटा के विधायक माननीय मोहन वर्मा जी ने कहा कि आदिवासियों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति दे डाली थी। रामकोला के विधायक माननीय विनय प्रकाश गोंड जी ने कहा कि देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था समाज में अंतिम पायदान पर स्थान रखने वाली जनजाति समाज को उच्च पदों पर स्थापित करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय रामधनी गोंड जी ने कहा कि जब से धरती की उत्पत्ति हुई तब से आदिवासी यहां निवासरत हैं। प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर नाना प्रकार की खोज आदिवासियों ने किया। जिसका लाभ हम आज तक उठा रहे हैं। बैठक को मुख्य रूप से डॉ के पी गोंड, संतोष गोंड, राम मनोहर गोंड,डिग्री गोंड भाजपा नेतासंतोष सिंह, श्रीमती चंद्र प्रभा पांडेय व सूचित गोंड ने संबोधित किया।

बैठक की अध्यक्षता रमेश कुंड एवं संचालन हीरालाल गोंड ने किया बैठक में में मुख्य रूप से डॉक्टर के पी गोंड आराध्या गोंड, लल्लन गोंड, राहुल गोंड, कमलेश गोंड, आनदपाल गोंड, राघवेंद्र गोंड दरोगा गोंड संजीव गोंड ओमप्रकाश गोंड, अमेरिका गोंड, रामधनी गोंड, गोविंद गोंड, भोला गोंड आदि उपस्थित रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking