News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: विदेश कमाने गए युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत; शव को लाने के लिए परिजनों ने सांसद से लगाई गुहार मिला आश्वासन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 7, 2022  |  4:22 PM

1,113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: विदेश कमाने गए युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत; शव को लाने के लिए परिजनों ने सांसद से लगाई गुहार मिला आश्वासन

कसया/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के शामपुर हतवां निवासी पवन चौबे पुत्र नंदलाल चौबे उम्र 36 वर्ष की मौत सऊदी अरबिया की अलहसा हबो नामक जगह पर रविवार को मार्ग दुर्घटना में हो गई शव को जल्दी मंगवाने के लिए परिजन कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे से मिले सांसद ने विदेश मंत्रालय से दूरभाष पर संपर्क कर शव को भारत लाने में तेजी बरतने की बात कही पवन पिछले 10 वर्षों से सऊदीअरबिया के अलहसा हबो शहर में ईस्टर्न प्रोजेक्ट कांट्रैक्टिंग कंपनी में पाइप फिटर के पद पर कार्यरत थे रविवार को कंपनी के द्वारा परिजनों के पास फोन आया कि पवन की मौत हो गई है मौत कैसे हुई जब परिजनों द्वारा पूछा गया तो कंपनी ने बताया कि पवन रोज की भांति ड्यूटी पर जा रहे थे कि अचानक किसी बाइक से ठोकर लग गई और गिर गए दवा कराने चिकित्सालय लेजाया गया जहां पवन की मृत्यु हो गई.

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

पवन अपने परिवार के एक ही कमाऊ सदस्य थे पवन के दो बच्चे हैं बेटी आस्था 7 वर्ष बेटा मारुति 3 वर्ष इस दुर्घटना से पत्नी बूढ़े माता-पिता व अबोध बच्चों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है 3 दिनों से परिवार में खाना भी नहीं बना है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking